स्पेशल

WhatsApp के मेसेज को अब आप कर पाएंगे एडिट

मैसेजेस एडिट करने के बारे में जानकारी Android आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. यह मैसेज चैट में शामिल सभी यूज़र्स के लिए अपडेट हो जाएगा. एडिट किए गए मैसेज पर टाइम स्टैंप के बगल में “एडिट किया गया” लिखा हुआ दिखेगा. अगर आप WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आपको “यह मैसेज इस चैट में शामिल उन सभी यूज़र्स के लिए एडिट किया गया है जो WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल कर रहे हैं.” मैसेज दिखेगा. एडिट किए गए मैसेजेस देखने के लिए अपना ऐप अपडेट करें . किसी मैसेज को ऐसे एडिट करें 1 आप जिस मैसेज को एडिट करना चाहते हैं उस पर टैप करके दबाए रखें और फिर अन्य ऑप्शन पर टैप करें. 2 एडिट करें को चुनें और अपना मैसेज अपडेट करें. 3 एडिटिंग करने के बाद मैसेज अपडेट करने के लिए चेकमार्क पर टैप करें. ध्यान दें: आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. अगर आप किसी मैसेज को एडिट करते हैं, तो आपकी चैट में शामिल लोगों को नई चैट का नोटिफ़िकेशन नहीं मिलेगा. आप फ़ोटो, वीडियो या कोई अन्य मीडिया एडिट नहीं कर सकते.

दुनिया के सबसे तेज फोन Redmi K20 की बुकिंग 12 जुलाई से शुरू, जानिए इसके खास फीचर

Redmi K20 Pro credit: XDA

Redmi K20 और Redmi K20 Pro को चीन के बाजार में मई के महीने में लॉन्च किया गया था और अब भारत में इसकी बिक्री 17 जुलाई से होगी। शिओमी इसे दुनिया का सबसे तेज फोन बता रही है। भारतीय बाजार में यह Realme X, Vivo Z1 Pro और Samsung Galaxy M40 जैसे फ़ोन्स को कड़ी टक्कर देगा।

 लॉन्च से पहले ही करा सकेंगे Redmi K20 की बुकिंग

 कंपनी ने लॉन्च से पहले इस मॉडल का अल्फा सेल का ऐलान किया है जिसके तहत कोई भी Redmi K20 की बुकिंग करा सकता है। बुकिंग लिए आपको MI.com की साइट पर 12 जुलाई को  855 रुपये का टोकन मनी जमा करना होगा। फोन न लेने पर आपका पैसा रिफंड हो जाएगा।

redmi k20credit: Google


Redmi K20 के ख़ास फीचर
  1. Redmi K20 दो वैरिएंट्स में मिलेगा। इसके बेसिक वैरिएंट में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज है और इसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है जबकि 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत लगभग 21,000 रुपये है।
  2. यह फोन 6.39-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 है।
  3. Redmi K20 1.8GHz ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर द्वारा संचालित है।जिसमें 1.8GHz पर 6 कोर और 2.2GHz में 2 कोर क्लॉक किए गए हैं। यह 6GB रैम के साथ आता है।
  4. Redmi K20 Android Pie चलाता है और यह 4,000mAh की बैटरी  से लैस है। Redmi K20 में  फास्ट चार्जिंग का भी फीचर है।
Redmi K20credit: Google

  1. Redmi K20 के रियर में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f / 1.75 अपर्चर के साथ और 1.6-माइक्रोन का पिक्सल साइज है; f / 2.4 एपर्चर के साथ एक दूसरा 8-मेगापिक्सेल कैमरा और 1.12-माइक्रोन का पिक्सेल आकार और तीसरा 13-मेगापिक्सेल कैमरा जिसमें f / 2.4 एपर्चर और 1.12-माइक्रोन का पिक्सेल आकार है। रियर कैमरा सेटअप में ऑटोफोकस का भी फीचर.है। सेल्फी के लिए इसके  फ्रंट में 20-मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।
  2. Redmi K20 एक डुअल-सिम (GSM और GSM) स्मार्टफोन है जो Android Pie पर आधारित MIUI 10 पर चलता है।इसमे 64GB इनबिल्ट स्टोरेज है। 
  3. Redmi K20 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास / मैग्नेटोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। Redmi K20 फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।
  4. 191.00 ग्राम वजन वाला Redmi K20 को कार्बन ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और फ्लेम रेड रंगों में उपलब्ध होगा।


   

    संबंधित ख़बरें 

    Amazon पर Samsung Galaxy M40 की बिक्री शुरू, जानिए इसके ख़ास फीचर

     Realme 3 Pro और Note 7 Pro में कौन है बेहतर 
     भारत में Honor 20i की सेल शुरू, देखें इसके टॉप 10 फीचर 
     वनप्लस 7 प्रो का बादामी कलर वेरिएंट अब भारत में उपलब्ध