- Honor ने भारत में Honor 20i को 4GB रैम के साथ 14,999 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत पर हॉनर फोन का मुकाबला रेडमी नोट 7 प्रो और रियलमी 3 प्रो से होगा। जहाँ Redmi Note 7 Pro में 48MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और Realme 3 Pro में स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट मिलता है और VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Honor ने हाल ही में भारत में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं -
Honor 20 Pro, Honor 20 और
Honor 20i में पहले दो प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं जो पंच-होल डिस्प्ले और किरिन 980 प्रोसेसर के साथ आते हैं। दूसरी तरफ, हॉनर 20 आई एक किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसमें एक वाटरड्रॉप डिस्प्ले और किरिन 710 चिपसेट 14,999 रुपये में उपलब्ध है।

मुख्य फीचर
- Honor 20i 6.3-इंच एफएचडी + डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है।
- रेडमी नोट 7 प्रो और रियलमी 3 प्रो की तुलना में हॉनर 20 आई काफी चिकना और हल्का है। यह मोटाई में 7.95 मिमी का है और इसका वजन केवल 164 ग्राम है।
- Honor 20i मिडनाइट ब्लैक, फैंटम रेड, फैंटम ब्लू रंगों में उपलब्ध है जबकि फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है ।
- Honor 20i हाइब्रिड स्लॉट के साथ आते हैं। इसमें माइक्रोयूएसबी पोर्ट है। जबकि Realme 3 Pro दोहरी नैनो सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए एक ट्रिपल कार्ड स्लॉट प्रदान करता है।
- Honor 20i एक 2.2GHz ऑक्टा-कोर किरिन 710 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसमें Mali G51 जीपीयू है और बेहतर गेमिंग के लिए फोन GPU टर्बो 2.0 से लैस है।
- Honor 20i 4GB रैम के साथ उपलब्ध है, जबकि आप Redmi Note 7 Pro और Realme 3 Pro को 6GB तक रैम के साथ खरीद सकते हैं।
- कैमरा की बात करें तो Honor 20i ट्रिपल कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करने वाला फोन है। इसमें 24-मेगापिक्सल का f / 1.8 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। जबकि Redmi Note 7 Pro और Realme 3 Pro में डुअल कैमरा इस सेगमेंट में आपको मिलेंगे।
- फ्रंट में, Honor 20i में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जबकि Realme 3 Pro में 25MP का फ्रंट-फेसिंग सेंसर और Redmi Note 7 Pro में 13MP का सेंसर दिया गया है। तीनों फोन में ब्राइट लो-लाइट शॉट्स के लिए समर्पित नाइट मोड प्रदान करते हैं।
- Honor 20i EMUI 9 के साथ आता है जो प्रीलोडेड ऐप HiCare, Party Mode, Ride Mode, Honor Club और Vigo Video से लैस है।
- Honor 20i 3,400mAh क्षमता वाली बैटरी के साथ आती है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी नहीं है और आपको बॉक्स के साथ एक 10W चार्जर मिलता है। जबकि Realme 3 Pro में 4,045mAh की बैटरी है, जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है
संबंधित ख़बरें
Realme 3 Pro और Note 7 Pro में कौन है बेहतर
भारत में Honor 20i की सेल शुरू, देखें इसके टॉप 10 फीचर
वनप्लस 7 प्रो का बादामी कलर वेरिएंट अब भारत में उपलब्ध
भारत में LG W10, W30, और W30 प्रो लॉन्च, जानिए इसके हॉट फीचर
Digital Services Marketplace - Social Media Marketing Services | Mobile App Marketing Services | Search Engine Marketing Services - The #1 Marketplace for Digital Marketing Services. Starts at just $1.