स्पेशल

WhatsApp के मेसेज को अब आप कर पाएंगे एडिट

मैसेजेस एडिट करने के बारे में जानकारी Android आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. यह मैसेज चैट में शामिल सभी यूज़र्स के लिए अपडेट हो जाएगा. एडिट किए गए मैसेज पर टाइम स्टैंप के बगल में “एडिट किया गया” लिखा हुआ दिखेगा. अगर आप WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आपको “यह मैसेज इस चैट में शामिल उन सभी यूज़र्स के लिए एडिट किया गया है जो WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल कर रहे हैं.” मैसेज दिखेगा. एडिट किए गए मैसेजेस देखने के लिए अपना ऐप अपडेट करें . किसी मैसेज को ऐसे एडिट करें 1 आप जिस मैसेज को एडिट करना चाहते हैं उस पर टैप करके दबाए रखें और फिर अन्य ऑप्शन पर टैप करें. 2 एडिट करें को चुनें और अपना मैसेज अपडेट करें. 3 एडिटिंग करने के बाद मैसेज अपडेट करने के लिए चेकमार्क पर टैप करें. ध्यान दें: आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. अगर आप किसी मैसेज को एडिट करते हैं, तो आपकी चैट में शामिल लोगों को नई चैट का नोटिफ़िकेशन नहीं मिलेगा. आप फ़ोटो, वीडियो या कोई अन्य मीडिया एडिट नहीं कर सकते.

डाक विभाग की डिजिटल सेवा से सुदूर इलाकों में अब आसानी से भेजें पैसे

 डाक विभाग की डिजिटल सेवा से सुदूर इलाकों में अब आसानी से भेजें पैसे  



हाल ही में डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने ‘डाक पे’ नामक एक नया डिजिटल पेमेंट्स एप लॉन्च किया। बता दें इस एप को डिजिटल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया गया है। अच्छी बात ये है कि कुछ ही दिनों में डाक पे डिजिटल पेमेंट्स एप काफी लोकप्रिय हो चला है। अब हर दिन इस एप को हजारों लोग डाउनलोड कर वित्तीय लेनदेन कर रहे हैं। 

इस तरह काम करता है 'डाक पे' एप

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के सीईओ जे. वेंकट रामू बताते हैं "डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर पहले कैश के जरिए ही होती थी जो कि अब डिजिटल माध्यम से हो रही है। यूं समझिए कि एक माइग्रेंट वर्कर शहर से अपनी फैमिली को पैसे भेज सकता है। गांव में हमारा डाक सेवक घर-घर जाकर अपने मोबाइल फोन के माध्यम से असिस्टेड एप के जरिए संबंधित व्यक्ति के परिवार के सदस्य को ये सुविधा मुहैया कराता है कि वह शहर से अपने फैमिली मैंबर द्वारा भेजे गए पैसों को उसके अकाउंट से आसानी से निकाल सकें।

'डाक पे' से सभी पोस्टल भुगतान आसान

जे. वेंकट रामू यह भी बताते हैं कि "हमारे मोबाइल एप में ये सुविधा दी गई है कि सभी पोस्टल स्कीम जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, पोसा योजना या डाकघर आवर्ती जमा खाता (आरडी) स्कीम में आप सभी भुगतान आसानी से भर सकते हैं। इस एप के लॉन्च होने के पहले माह में ही 4 मिलियन के ऊपर लेनदेन हुआ। वहीं अभी तक 'डाक पे' एप को 2 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस गिनती में रोजाना इजाफा हो रहा है। जिस किसी का हमारे यहां अकाउंट है वो सभी लेनदेन के लिए हमारा मोबाइल एप इस्तेमाल कर रहे हैं।" 

आगे जोड़ते हुए जे. वैंकेट रामू यह जानकारी देते हैं कि यूपीआई के जरिए ट्रासेंक्शन 40 हजार के ऊपर हो रहा है। रोजाना अगर हम इस आंकड़े की एक एवरेज की बात करें तो रोजाना हम ढाई लाख के ऊपर पैसों का लेनदेन देख रहे हैं। खास बात यह है कि डाकघर के अकाउंट के बिना भी आप 'डाक पे' एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए केवल आपको 'डाक पे' एप के जरिए अपने बैंक अकाउंट को जोड़ना होगा। साफ है कि डाक पे सेवा से डाकघरों के खाताधारकों को कई वित्तीय सेवाएं आसानी से मुहैया हुई हैं। खासतौर पर देश के दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में भी अब डाकघरों के खाताधारक डिजिटल बैंकिंग का फायदा उठाकर लेनदेन कर रहे हैं।  

ऐसे खुलवा सकते हैं डाकघर में डिजिटल बचत खाता

जो व्यक्ति तकनीकी सुविधाओं का उपयोग करने में सक्षम हैं, वे इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक के आईपीपीबी मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं के लिए डिजिटल बचत खाता खोल सकते हैं। यह ऐप आपके एंड्रॉइड फोन में प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जिनके पास आधार और पैन कार्ड है, यह खाता खोल सकते हैं। यह खाता घर बैठे ही खोला जा सकता है, अर्थात ऐसी बैंकिंग जो कहीं भी, कभी भी की जा सकती है।

खाते की प्रमुख विशेषताएं एवं लाभ

-आपकी सुविधानुसार बैंकिंग

-स्वयं द्वारा तत्काल खाता खोलने की सुविधा

-ब्याज दर- 2.75% प्रति वार्षिक दैनिक शेष राशि के आधार पर, ब्याज का भुगतान तिमाही रूप में

-मासिक औसत शेष राशि के रख-रखाव की कोई आवश्यकता नहीं

-शून्य शेष राशि के साथ भी खाता खोलने की सुविधा  

-मुफ्त मासिक लेखा ई-विवरणी

-सरलता पूर्वक बिल भुगतान और रिचार्ज की सुविधा


डिजिटल बचत खाता खोलते समय ध्यान दिये जाने वाले महत्वपूर्ण तथ्य 

-व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना

-12 माह के अंदर केवाईसी औपचारिकताओं को पूर्ण करना अनिवार्य

-केवाईसी औपचारिकताओं को किसी भी एक्सेस प्वाइंट से सम्पर्क करके या जीडीएस / डाकिया की सहायता से पूरा किया जा सकता है, जिसके बाद डिजिटल बचत खाता को नियमित बचत खाता में अपग्रेड कर दिया जाएगा।

-खाते में वार्षिक संचयी जमा हेतु अधिकतम रु. 2 लाख की अनुमति

-खाता खोलने के 12 माह के अंदर केवाईसी की औपचारिकता पूरी नही करने की स्थिति में खाता बंद किया जा सकता है।

-खाता खोलने के 12 माह के अंदर केवाईसी की औपचारिकता पूरी करने के बाद डिजिटल बचत खाते को पीओएसए (डाकघर बचत खाता) से जोड़ा जा सकता है।

-दूसरों से अलग हमारी मुख्य विशेषताएं

-ग्राहकों के लिए बहुभाषीय सेवाएं उपलब्ध

-न्यूनतम जमा राशि की कोई बाध्यता नहीं

-नाममात्र शुल्क