स्पेशल

WhatsApp के मेसेज को अब आप कर पाएंगे एडिट

मैसेजेस एडिट करने के बारे में जानकारी Android आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. यह मैसेज चैट में शामिल सभी यूज़र्स के लिए अपडेट हो जाएगा. एडिट किए गए मैसेज पर टाइम स्टैंप के बगल में “एडिट किया गया” लिखा हुआ दिखेगा. अगर आप WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आपको “यह मैसेज इस चैट में शामिल उन सभी यूज़र्स के लिए एडिट किया गया है जो WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल कर रहे हैं.” मैसेज दिखेगा. एडिट किए गए मैसेजेस देखने के लिए अपना ऐप अपडेट करें . किसी मैसेज को ऐसे एडिट करें 1 आप जिस मैसेज को एडिट करना चाहते हैं उस पर टैप करके दबाए रखें और फिर अन्य ऑप्शन पर टैप करें. 2 एडिट करें को चुनें और अपना मैसेज अपडेट करें. 3 एडिटिंग करने के बाद मैसेज अपडेट करने के लिए चेकमार्क पर टैप करें. ध्यान दें: आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. अगर आप किसी मैसेज को एडिट करते हैं, तो आपकी चैट में शामिल लोगों को नई चैट का नोटिफ़िकेशन नहीं मिलेगा. आप फ़ोटो, वीडियो या कोई अन्य मीडिया एडिट नहीं कर सकते.

Redmi 7A हुआ लॉन्च, जानिए इसके हॉट फीचर

Redmi 7A हुआ लॉन्च, जानिए इसके हॉट फीचर
credit: MIRedmi 7A हुआ लॉन्च, जानिए इसके हॉट फीचर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने 4 जुलाई यानी आज भारत में Redmi 7A को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन Redmi 6A का यह अगला वर्जन है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 11 जुलाई से Redmi 7A की बिक्री शुरू होगी। वैसे इसे Mi.com और Mi होम स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।
Redmi 7A हुआ लॉन्च, जानिए इसके हॉट फीचरcredit: MI

इस मॉडल को पिछले महीने चीन में स्ट्रिप-डाउन वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया गया था। Redmi 7A में 5.45-इंच का एलसीडी डिस्प्ले है और यह MIUI 10 के साथ एंड्रॉइड के नवीनतम संस्करण से लैस है।

Redmi 7A में "फास्ट प्रोसेसर", "फेसबुक-रेडी कैमरा" और "लॉन्ग लास्टिंग बैटरी" होने की वजह से इसे "स्मार्ट देश का स्मार्टफोन" कहा जा रहा है।

क्या होगी Redmi 7A की कीमत

Redmi 7A के 2GB+16GB वेरिएंट की 5999 रुपये तथा 2GB+32GB वेरिएंट की कीमत 6199 रुपये होगी

Redmi 7A हुआ लॉन्च, जानिए इसके हॉट फीचरcredit: MI


आइए देखते हैं क्य़ा हैं Redmi 7A के मुख्य फ़ीचर

  1. Redmi 7A में 5.45-इंच का डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720 x 1440 पिक्सल है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट से लैस है। Redmi 7A काले और नीले रंग के वेरिएंट में उपलब्ध है।
  2. ग्राहकों के लिए यह दो मेमोरी और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा। इसमें 2 जीबी / 16 जीबी और 3 जीबी / 32 जीबी वेरिएंट शामिल हैं। माइक्रो-एसडी कार्ड के साथ स्टोरेज भी 256 जीबी तक बढ़ाया सकता है। 
  3. Redmi 7A में 4,000 mAh की बैटरी लगी है जो 10W चार्जिंग के साथ आती है। माइक्रो-यूएसबी पोर्ट का उपयोग करके इसे चार्ज किया जा सकता।
  4. रियर में इसमें 13 एमपी कैमरा सेंसर है जबकि सामने की तरफ, 5 एमपी कैमरा सेंसर है जो एआई ब्यूटी मोड के साथ आता है। 
  5. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह एआई फेस अनलॉक है जो फ्रंट कैमरा के जरिए काम करता है।
  6. Redmi 7A में डुअल नैनो-सिम स्लॉट है जहां दोनों ही 4G VoLTE को सपोर्ट करती है। इसमें 3.5 मिमी का हेडफोन जैक लगा है और यह ब्लूटूथ 5.0 को सपोर्ट करता है।

   

    संबंधित ख़बरें 

    Amazon पर Samsung Galaxy M40 की बिक्री शुरू, जानिए इसके ख़ास फीचर

     Realme 3 Pro और Note 7 Pro में कौन है बेहतर 
     भारत में Honor 20i की सेल शुरू, देखें इसके टॉप 10 फीचर 
     वनप्लस 7 प्रो का बादामी कलर वेरिएंट अब भारत में उपलब्ध