स्पेशल

WhatsApp के मेसेज को अब आप कर पाएंगे एडिट

मैसेजेस एडिट करने के बारे में जानकारी Android आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. यह मैसेज चैट में शामिल सभी यूज़र्स के लिए अपडेट हो जाएगा. एडिट किए गए मैसेज पर टाइम स्टैंप के बगल में “एडिट किया गया” लिखा हुआ दिखेगा. अगर आप WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आपको “यह मैसेज इस चैट में शामिल उन सभी यूज़र्स के लिए एडिट किया गया है जो WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल कर रहे हैं.” मैसेज दिखेगा. एडिट किए गए मैसेजेस देखने के लिए अपना ऐप अपडेट करें . किसी मैसेज को ऐसे एडिट करें 1 आप जिस मैसेज को एडिट करना चाहते हैं उस पर टैप करके दबाए रखें और फिर अन्य ऑप्शन पर टैप करें. 2 एडिट करें को चुनें और अपना मैसेज अपडेट करें. 3 एडिटिंग करने के बाद मैसेज अपडेट करने के लिए चेकमार्क पर टैप करें. ध्यान दें: आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. अगर आप किसी मैसेज को एडिट करते हैं, तो आपकी चैट में शामिल लोगों को नई चैट का नोटिफ़िकेशन नहीं मिलेगा. आप फ़ोटो, वीडियो या कोई अन्य मीडिया एडिट नहीं कर सकते.

19 जुलाई को लॉन्च होगा Oppo K3, इसके ये फीचर हैं कमाल

Oppo K3
credit: Amazon

19 जुलाई को भारत में लॉन्च होगी Oppo K3, देखिए इसमें क्या है ख़ास

 चीन में लॉन्च होने के लगभग दो महीने बाद Oppo K3 को 19 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाना तय है। Oppo का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo K1 का अगला वर्जन है। भारत में इसकी एक्सकलूसिव बिक्री Amazon के माध्यम से होगी। भारत के बाजार में Xiaomi Redmi 7 Pro, Samsung Galaxy M40, Honor 20i और Vivo Z1Pro, जैसे स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा।




credit: Amazon

 कैसा होगा Oppo K3? जानिए इसके हॉट फीचर

  • Amazon के मुताबिक यह स्मार्टफोन 6.5'' फुल स्क्रीन AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आएगा।

  • चीन में लॉन्च हुए Oppo K3 के मॉडल में  स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.1% है और ब्लू लाइट एमिशन को काटने के लिए इसे TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन भी मिला है। 

  • Oppo K3 में 6.5 इंच का फुल-एचडी + (1080x2340 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है जो 19.5: 9 आस्पेक्ट रेश्यो और DC स्लिमिंग फ़ीचर से लैश है।

  • ColorOS 6.0 के साथ Android 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम Oppo K3 को जबर्दस्त बना देता है। यह 8GB रैम के साथ Snapdragon 710 स्नैपड्रैगन ऑक्टा-कोर 710 SoC द्वारा संचालित है। 

Fingerprintcredit: Amazon
  • इस फोन में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर लगे हैं।

  • Oppo K3 में 3,765 एमएएच की बैटरी दी गई है। लेकिन इसके रंगों के वैरियंट को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। वैसे चीन में यह फोन चीन में नेब्यूला पर्पल, मॉर्निंग वाइट और फार्म ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

  • फोटोग्राफी के लिए Oppo K3 में 16-MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पीछे की तरफ, इसमें 16-एमपी का प्राइमरी कैमरा के साथ 2-एमपी डेप्थ सेंसर लगा है। 

  • Oppo K3 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्पेस , 6GB रैम व 128GB इंटरनल स्पेस तथा 8GB रैम व 256GB इंटरनल स्पेस के स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। और इसकी कीमत लगभग चीन की कीमत के आसपास ही रहने की उम्मीद है। इसके सही कीमत की पुष्टि लॉन्च के समय की जाएगी।





   

    संबंधित ख़बरें 

    Amazon पर Samsung Galaxy M40 की बिक्री शुरू, जानिए इसके ख़ास फीचर

     Realme 3 Pro और Note 7 Pro में कौन है बेहतर 
     भारत में Honor 20i की सेल शुरू, देखें इसके टॉप 10 फीचर 
     वनप्लस 7 प्रो का बादामी कलर वेरिएंट अब भारत में उपलब्ध