स्पेशल

WhatsApp के मेसेज को अब आप कर पाएंगे एडिट

मैसेजेस एडिट करने के बारे में जानकारी Android आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. यह मैसेज चैट में शामिल सभी यूज़र्स के लिए अपडेट हो जाएगा. एडिट किए गए मैसेज पर टाइम स्टैंप के बगल में “एडिट किया गया” लिखा हुआ दिखेगा. अगर आप WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आपको “यह मैसेज इस चैट में शामिल उन सभी यूज़र्स के लिए एडिट किया गया है जो WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल कर रहे हैं.” मैसेज दिखेगा. एडिट किए गए मैसेजेस देखने के लिए अपना ऐप अपडेट करें . किसी मैसेज को ऐसे एडिट करें 1 आप जिस मैसेज को एडिट करना चाहते हैं उस पर टैप करके दबाए रखें और फिर अन्य ऑप्शन पर टैप करें. 2 एडिट करें को चुनें और अपना मैसेज अपडेट करें. 3 एडिटिंग करने के बाद मैसेज अपडेट करने के लिए चेकमार्क पर टैप करें. ध्यान दें: आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. अगर आप किसी मैसेज को एडिट करते हैं, तो आपकी चैट में शामिल लोगों को नई चैट का नोटिफ़िकेशन नहीं मिलेगा. आप फ़ोटो, वीडियो या कोई अन्य मीडिया एडिट नहीं कर सकते.

LG W10 और W30 की बिक्री शुरू, जानिए Amazon पर क्या है ऑफर

Image result for LG W10, W30

एलजी ने 3 जुलाई को तीन नए स्मार्टफोन - LG W10, LG W30 और LG W30 प्रो लॉन्च की है। जबकि लॉन्च इवेंट में LG W30 प्रो की कीमतें और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया गया। आज  से ही LG W10 और W30 की बिक्री शुरू हुई है।

LG W10, w सीरीज का सबसे सस्ता फोन है, इसकी कीमत 8,999 रुपये है। डिज़ाइन और कैमरा सेटअप को छोड़कर W30 में भी W10 के समान ही सारे फीचर हैं। इसकी कीमत में  केवल 1,000 रुपये का अंतर है और यह 9,999 रुपये में मिल रहा है। दोनों फोन आज से अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

लॉन्च के मौके पर अमेज़ॅन यस बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों को ईएमआई के माध्यम से खरीदारी पर 10 प्रतिशत तत्काल छूट दे रही है। LG W10 और LG W30 दोनों में से किसी एक की खरीद पर, ग्राहक 1,700 रुपये कैशबैक के साथ-साथ रिलायंस जियो की ओर से  3,250 रु का क्लियरट्रिप कूपन का लाभ उठा पाएंगे।


एलजी W10 के मुख्य फीचर
 LG W10 में 6.19-इंच का IPS LCD HD + डिस्प्ले है, जो कि iPhone X जैसा दिखता है। इस डिवाइस में MediaTek Helic P22 का चिपसेट लगा है। यह 3 जीबी RAM + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।

LG W10 में डुअल-कैमरा सेटअप है जिसमें 13 MP के साथ 5 MP का सेंसर और 8 MP का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 4,000 एमएएच की बैटरी लगी है जो एंड्रॉइड 9.0 पाई पर चलता है। फोन में आपको फेस अनलॉक फीचर के साथ फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। डिवाइस ट्यूलिप पर्पल, ग्रे और स्मोकी ग्रे के कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


एलजी W30  के खास फीचर

LG W30 में 6.26-इंच का HD + LCD डिस्प्ले है। इसमें एक ड्रॉप-नॉच है जिसमें 16 MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। W30 में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ मीडियाटेक Helio P22 चिपसेट से लैस है।

इसके अलावा, W30 के पिछले हिस्से में 12 MP + 13 MP + 2 MP सेंसर वाला ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। फोन में  4,000 एमएएच की बैटरी लगी है। इसमें फेस अनलॉक और फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर का भी फीचर है। W30 थंडर ब्लू, प्लेटिनम ग्रे और ऑरोरा ग्रीन रंगों में उपलब्ध है।
 

    संबंधित ख़बरें 

    Amazon पर Samsung Galaxy M40 की बिक्री शुरू, जानिए इसके ख़ास फीचर

     Realme 3 Pro और Note 7 Pro में कौन है बेहतर 
     भारत में Honor 20i की सेल शुरू, देखें इसके टॉप 10 फीचर 
     वनप्लस 7 प्रो का बादामी कलर वेरिएंट अब भारत में उपलब्ध