Xiaomi, Realme जैसे ब्रांडों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के उद्देश्य से Vivo Z1 Pro देश में Vivo का पहला Z सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। भारत में Vivo Z1Pro को 3 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा और यह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
Vivo Z1Pro देश में स्नैपड्रैगन 712 एआईई प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन है। इस फीचर-पैक स्मार्टफोन की भारत में कीमत 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।
आइए देखें, क्या हैं Vivo Z1Pro प्रमुख फ़ीचर-
भारत में, Vivo Z1Pro तीन RAM और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होगा। यह 6GB RAM और 128GB स्टोरेज, 6GB RAM और 64GB स्टोरेज तथा 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के वेरिएंट में मिलेगा।
Vivo Z1Pro में रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप शामिल होगा। Vivo Z1Pro के प्राइमरी कैमरे में 16-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है, सेकेंडरी कैमरे में 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और आखिर में, तीसरे कैमरे में पोर्ट्रेट शॉट्स शूट करने के लिए 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। VivoZ1Pro के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी होगा।
Vivo Z1Pro का एक और मुख्य आकर्षण इसकी जबर्दस्त कैपेसिटी वाली 5000mAh बैटरी सेटअप है। Vivo Z1Pro बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त, Vivo Z1Pro एक OTG रिवर्स चार्जिंग फंक्शन के साथ आएगा।
- यह स्मार्टफोन मल्टी गेमिंग, कूलिंग टर्बो, गेम टर्बो, ART ++ टर्बो जैसे कई गेमिंग फीचर्स के साथ आएगा। इन सुविधाओं के साथ वीवो एक सहज और उत्कृष्ट गेमिंग अनुभव प्रदान करेगा। साथ ही यह वाइडलाइन L1 सपोर्ट के साथ आएगा।
- Vivo Z1Pro भारत में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 SoC वाला पहला स्मार्टफोन होगा। स्नैपड्रैगन 712 SoC 10nm मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस पर आधारित है और Adreno 616 को GPU के रूप में इस्तेमाल करता है। यह स्नैपड्रैगन 710 और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से कहीं बेहतर काम करता है।
- फोन में एक 32-मेगापिक्सल इन-डिस्प्ले (होल-पंच ) सेल्फी कैमरा और एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। कंपनी के मुताबिक इसमें रीयर फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।
संबंधित ख़बरें
Realme 3 Pro और Note 7 Pro में कौन है बेहतर
भारत में Honor 20i की सेल शुरू, देखें इसके टॉप 10 फीचर
वनप्लस 7 प्रो का बादामी कलर वेरिएंट अब भारत में उपलब्ध
भारत में LG W10, W30, और W30 प्रो लॉन्च, जानिए इसके हॉट फीचर