स्पेशल

WhatsApp के मेसेज को अब आप कर पाएंगे एडिट

मैसेजेस एडिट करने के बारे में जानकारी Android आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. यह मैसेज चैट में शामिल सभी यूज़र्स के लिए अपडेट हो जाएगा. एडिट किए गए मैसेज पर टाइम स्टैंप के बगल में “एडिट किया गया” लिखा हुआ दिखेगा. अगर आप WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आपको “यह मैसेज इस चैट में शामिल उन सभी यूज़र्स के लिए एडिट किया गया है जो WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल कर रहे हैं.” मैसेज दिखेगा. एडिट किए गए मैसेजेस देखने के लिए अपना ऐप अपडेट करें . किसी मैसेज को ऐसे एडिट करें 1 आप जिस मैसेज को एडिट करना चाहते हैं उस पर टैप करके दबाए रखें और फिर अन्य ऑप्शन पर टैप करें. 2 एडिट करें को चुनें और अपना मैसेज अपडेट करें. 3 एडिटिंग करने के बाद मैसेज अपडेट करने के लिए चेकमार्क पर टैप करें. ध्यान दें: आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. अगर आप किसी मैसेज को एडिट करते हैं, तो आपकी चैट में शामिल लोगों को नई चैट का नोटिफ़िकेशन नहीं मिलेगा. आप फ़ोटो, वीडियो या कोई अन्य मीडिया एडिट नहीं कर सकते.

Realme X Spiderman वर्जन लॉन्च, देखिए क्या होगी भारत में इसकी कीमत

Image result for Realme X



Realme ने  X Spiderman वर्जन लॉन्च कर दिया है ।  हालाँकि Realme X अभी भी केवल चीन में उपलब्ध होगा लेकिन इसको लेकर  भारत में काफी उत्सुकता है। खबरों के मुताबिक  Realme X Spiderman: Far From Home संस्करण की 9 जुलाई से चीन में बिक्री शुरू होगी। उम्मीद है कि भारत में Realme X का लॉन्च संभवतः Redmi K20 के साथ होगा।

 यह एक पर्ल व्हाइट Realme X है जो 8GB + 128GB वैरिएंट में उपलब्ध होगा। यह लाल केस और यूआई के विशेष थीम के साथ आता है। इसके बॉक्स पर Spiderman: Far From Home का logo लगा है।

Realme के सीईओ माधव सेठ ने भी पुष्टि की है कि Realme X की भारत में कीमत लगभग 18,000 रुपये होगी।

मुख्य फ़ीचर 


  •  Realme X में नॉचलेस AMOLED डिस्प्ले, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और 48MP का रियर कैमरा है, जो कि Redmi K20 से मिलती-जुलती है। 

  • चीन में लॉन्च हुए Realme X  स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट से लैस है। लेकिन संभव है कि Redmi K20 से  प्रतिस्पर्धा हेतु भारत में इसे एक तेज़ स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाए । 

  •  6.53-इंच FHD + AMOLED notchless डिस्प्ले वाला Realme X चीन में 2.2Ghz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसमें 8GB तक रैम है।

  •  पॉप-अप कैमरा सिस्टम में 16MP का f / 2.0 सेल्फी कैमरा लगा है। साथ ही बैक पर 48MP Sony IMX586 प्राइमरी कैमरा भी  है, जो 5MP सेकेंडरी सेंसर जुड़ा है। 

  •  हैंडसेट में 3,765mAh की बैटरी है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
  •   Realme X 8GB + 128GB वैरिएंट में उपलब्ध होगा
 

    संबंधित ख़बरें 

    Amazon पर Samsung Galaxy M40 की बिक्री शुरू, जानिए इसके ख़ास फीचर

     Realme 3 Pro और Note 7 Pro में कौन है बेहतर 
     भारत में Honor 20i की सेल शुरू, देखें इसके टॉप 10 फीचर 
     वनप्लस 7 प्रो का बादामी कलर वेरिएंट अब भारत में उपलब्ध