स्पेशल

WhatsApp के मेसेज को अब आप कर पाएंगे एडिट

मैसेजेस एडिट करने के बारे में जानकारी Android आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. यह मैसेज चैट में शामिल सभी यूज़र्स के लिए अपडेट हो जाएगा. एडिट किए गए मैसेज पर टाइम स्टैंप के बगल में “एडिट किया गया” लिखा हुआ दिखेगा. अगर आप WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आपको “यह मैसेज इस चैट में शामिल उन सभी यूज़र्स के लिए एडिट किया गया है जो WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल कर रहे हैं.” मैसेज दिखेगा. एडिट किए गए मैसेजेस देखने के लिए अपना ऐप अपडेट करें . किसी मैसेज को ऐसे एडिट करें 1 आप जिस मैसेज को एडिट करना चाहते हैं उस पर टैप करके दबाए रखें और फिर अन्य ऑप्शन पर टैप करें. 2 एडिट करें को चुनें और अपना मैसेज अपडेट करें. 3 एडिटिंग करने के बाद मैसेज अपडेट करने के लिए चेकमार्क पर टैप करें. ध्यान दें: आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. अगर आप किसी मैसेज को एडिट करते हैं, तो आपकी चैट में शामिल लोगों को नई चैट का नोटिफ़िकेशन नहीं मिलेगा. आप फ़ोटो, वीडियो या कोई अन्य मीडिया एडिट नहीं कर सकते.

जानिए मोटोरोला वन विज़न के टॉप कूल फ़ीचर

प्रीमियम स्मार्टफोन पसंद करने वालों को लुभाएगा मोटोरोला वन विज़न के कूल फ़ीचर




पिछले महीने ब्राजील में लॉन्च हुए मोटोरोला वन विजन को अब भारत में लॉन्च किया गया है और भारत में इसकी कीमत 19,999 रुपये है। मोटोरोला वन विज़न के दो कलर वेरिएंट हैं- ब्रॉन्ज ग्रेडिएंट और सेफायर ग्रेडिएंट और इसकी बिक्री 27 जून से शुरू होगी।


विज़न के इस मॉडल में पंच-होल कैमरा के साथ 21: 9 का डिस्पले है। साथ ही यह एक एंड्रॉइड वन डिवाइस है।  मोटोरोला इस कैटेगरी में अपने चीनी प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने के लिए पूरी से तैयार जान पड़ता है। हालाँकि, पंच-होल कैमरा सैमसंग गैलेक्सी S10 या हॉनर 20 के मुकाबले काफी बड़ा है।


अद्वितीय फ़ीचर वाला मोटोरोला वन विजन में 6.3-इंच का डिस्प्ले है और इसमें IPS LCD स्क्रीन लगे हैं। इस स्क्रीन पर वीडियो देखना एक नया अनुभव देता है। होल-पंच कटआउट में 25-मेगापिक्सेल कैमरा है जिससे हाई-रिज़ॉल्यूशन की सेल्फ़ी ली जा सकती है।


पहली बार, मोटोरोला अपने फोन में सैमसंग की चिपसेट इस्तेमाल कर रहा है। वन विज़न क्वालकॉम या मीडियाटेक चिपसेट के बजाय Exynos 9609 चिपसेट का उपयोग करता है जो सैमसंग गैलेक्सी A50 में इस्तेमाल किए चिपसेट के लगभग समान है।  एंड्रॉइड 9 पाई इंटरफेस वाले इस फ़ोन में डॉल्बी ऑडियो भी है।।


‌ मोटोरोला का प्राथमिक रियर कैमरा (ओआईएस द्वारा सहायता प्राप्त) में 48-मेगापिक्सल सेंसर और मानचित्रण गहराई के लिए 5-मेगापिक्सल का द्वितीयक सेंसर लगा है। बेहतर प्रकाश की स्थिति में कैमरा अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें लेता है । कहना गलत नहीं होगा कि मोटोरोला ने इस मॉडल में कैमरों को अच्छी तरह से ट्यून किया है।
‌इस फ़ोन में.4 जीबी रैम दिए गए हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।

‌मुख्य फ़ीचर

‌डिस्प्ले- 6.30 इंच

फ्रंट कैमरा - 25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा- 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम- 4 जीबी

स्टोरेज- 128 जीबी

बैटरी क्षमता- 3500 एमएएच

ओएस- एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन- 1080x2520 पिक्सल

इसके लुक व डिजाइन को देखते हुए इसमें 3500mAh की बैटरी दी गई है। मोटोरोला एक दिन का बैकअप देने का दावा करता है और बैटरी को जल्दी से चार्ज करने के लिए 15W टर्बोपावर चार्जिंग दिया गया है। मोटोरोला वन विज़न फेस अनलॉक सपोर्ट, एफएम रेडियो, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

जो लोग YouTube पर मूवी देखना पसंद करते हैं उनके लिए वन विज़न एक शानदार फोन है। इसका खूबसूरत और अनोखा डिजाइन बेहद आकर्षक है। 19,999 रुपये में यह एक बेस्ट डील है।

पिछले कुछ सालोंं तक मोटोरोला का फ़ोन बेहद सिम्पल हुुुआ करता था।  लेकिन बदलते समय के  साथ कम कीमत वाले  फ़ोन की कैटेगरी में ख़ुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए मोटोरोला ने पिछले साल अपनी वन सीरीज का अनावरण किया है। इस साल चार मोटोरोला वन के चार नये मॉडल देखने को मिलेंगे।

 
 

    संबंधित ख़बरें 

    Amazon पर Samsung Galaxy M40 की बिक्री शुरू, जानिए इसके ख़ास फीचर

     Realme 3 Pro और Note 7 Pro में कौन है बेहतर 
     भारत में Honor 20i की सेल शुरू, देखें इसके टॉप 10 फीचर 
     वनप्लस 7 प्रो का बादामी कलर वेरिएंट अब भारत में उपलब्ध