स्पेशल

WhatsApp के मेसेज को अब आप कर पाएंगे एडिट

मैसेजेस एडिट करने के बारे में जानकारी Android आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. यह मैसेज चैट में शामिल सभी यूज़र्स के लिए अपडेट हो जाएगा. एडिट किए गए मैसेज पर टाइम स्टैंप के बगल में “एडिट किया गया” लिखा हुआ दिखेगा. अगर आप WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आपको “यह मैसेज इस चैट में शामिल उन सभी यूज़र्स के लिए एडिट किया गया है जो WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल कर रहे हैं.” मैसेज दिखेगा. एडिट किए गए मैसेजेस देखने के लिए अपना ऐप अपडेट करें . किसी मैसेज को ऐसे एडिट करें 1 आप जिस मैसेज को एडिट करना चाहते हैं उस पर टैप करके दबाए रखें और फिर अन्य ऑप्शन पर टैप करें. 2 एडिट करें को चुनें और अपना मैसेज अपडेट करें. 3 एडिटिंग करने के बाद मैसेज अपडेट करने के लिए चेकमार्क पर टैप करें. ध्यान दें: आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. अगर आप किसी मैसेज को एडिट करते हैं, तो आपकी चैट में शामिल लोगों को नई चैट का नोटिफ़िकेशन नहीं मिलेगा. आप फ़ोटो, वीडियो या कोई अन्य मीडिया एडिट नहीं कर सकते.

भारत में लॉन्च हुआ ​​Asus 6Z, जानिए इसकी कीमत

 Asus 6z भारत में लॉन्च, जानिए इसकी कीमत

Asus 6Z यानी  ​​ZenFone 6 भारत में लॉन्च हो गया है। मई के मध्य में यूरोप में डेब्यू करने वाली ZenFone 6 को ताइवानी कंपनी ने भारतीय बाजार में Asus 6Z के रूप में पेश करने का फैसला किया। Asus 6Z के मुख्य फीचर में एक मोटराइज्ड रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल,  फुल-एचडी + डिस्प्ले और एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC शामिल है।

Asus 6Z 6GB / 64GB वैरिएंट की कीमत 31,999 से शुरू है। इसके अन्य दो वैरिएंट की कीमत  34,999 (6GB / 128GB) और  39,999 (8GB / 256GB) है।

Asus 6Z का मुकाबला OnePlus 7 Pro के साथ-साथ रेडमी की जल्द ह लॉन्च होने वाली  K20 Pro से है। वैसे यह Google Pixel 3a और Galaxy S10e के समान ही  महंगा है।

Asus 6Z के मुख्य फीचर

  1. डुअल-सिम आसुस 6Z में 6.4 इंच का फुल-एचडी + (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 19.5: 9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली है। फोन स्नैपड्रैगन 855 SoC द्वारा संचालित है, इसमें 8GB तक रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है।
  2. फ़ोटो और वीडियो के लिए, Asus 6Z पर मोटराइज्ड रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल में f / 1.79 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर शामिल है। साथ ही इसमें 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी है।
  3. Asus 6Z में कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11ac (वाई-फाई 5), ब्लूटूथ v5.0, एनएफसी, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं।
  4. इसके पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा, फोन क्विक चार्ज 4.0 के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है।
  5. Asus 6Z की एक अन्य प्रमुख विशेषता डुअल 5-मैगनेट स्टीरियो स्पीकर मॉड्यूल है। इसकी दोहरी एनएक्सपी स्मार्टपैम है अन्य स्मार्टफोन की तुलना में बेहतर क्वालिटी का ऑडियो  प्रदान करता है। यह डूअल माइक्स और 3.5 मिमी हेड फोन्स जैक के साथ आता है।
  6.  
    संबंधित ख़बरें 
     Realme 3 Pro और Note 7 Pro में कौन है बेहतर 
     भारत में Honor 20i की सेल शुरू, देखें इसके टॉप 10 फीचर 
     वनप्लस 7 प्रो का बादामी कलर वेरिएंट अब भारत में उपलब्ध