स्पेशल

WhatsApp के मेसेज को अब आप कर पाएंगे एडिट

मैसेजेस एडिट करने के बारे में जानकारी Android आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. यह मैसेज चैट में शामिल सभी यूज़र्स के लिए अपडेट हो जाएगा. एडिट किए गए मैसेज पर टाइम स्टैंप के बगल में “एडिट किया गया” लिखा हुआ दिखेगा. अगर आप WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आपको “यह मैसेज इस चैट में शामिल उन सभी यूज़र्स के लिए एडिट किया गया है जो WhatsApp का नया वर्शन इस्तेमाल कर रहे हैं.” मैसेज दिखेगा. एडिट किए गए मैसेजेस देखने के लिए अपना ऐप अपडेट करें . किसी मैसेज को ऐसे एडिट करें 1 आप जिस मैसेज को एडिट करना चाहते हैं उस पर टैप करके दबाए रखें और फिर अन्य ऑप्शन पर टैप करें. 2 एडिट करें को चुनें और अपना मैसेज अपडेट करें. 3 एडिटिंग करने के बाद मैसेज अपडेट करने के लिए चेकमार्क पर टैप करें. ध्यान दें: आप किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक उसे एडिट कर सकते हैं. अगर आप किसी मैसेज को एडिट करते हैं, तो आपकी चैट में शामिल लोगों को नई चैट का नोटिफ़िकेशन नहीं मिलेगा. आप फ़ोटो, वीडियो या कोई अन्य मीडिया एडिट नहीं कर सकते.

सिर्फ 8 दिन में बिक गए लाखों Mi Band 4, जानिए क्या है इसकी खासियत



 Xiaomi ने महज आठ दिनों में  हाल ही में लॉन्च किए गए Mi Band 4 की एक लाख यूनिट बेच कर रिकॉर्ड कायम किया है।  Mi Band 4,  0.95 इंच के कलर AMOLED डिस्प्ले, NFC सपोर्ट, छह-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर सेंसर और वॉयस कमांड के लिए माइक्रोफोन समेत कई नए फीचर्स से लैस है।  यह डिवाइस पिछले साल के Mi Band 3 का अगला वर्जन है जो कि 80X128 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ 0.78-इंच मोनोक्रोम OLED डिस्प्ले के साथ आता है।

 बिना एनएफसी वाले वर्जन के डिवाइस की कीमत लगभग 1,700 रुपये है, जबकि एनएफसी के साथ इसकी कीमत लगभग 2,300 रुपये है। भारत में Mi Band 4 की बिक्री की तारीख के बारे में Xiaomi ने अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

Mi Band 4 में  क्या है नया

डिस्प्ले
Mi Band 4 का 0.95 इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल अब मोनोक्रोम नहीं है, यह एक फुल कलर डिस्प्ले है। यह अब आपकी शारीरिक गतिविधि के बारे में जानकारी के साथ-साथ नए एसएमएस और कनेक्टेड कॉल से सीधे वॉयस कॉल की सुविधा प्रदान करता है। डिस्प्ले कई अन्य सुविधाएं जैसे कि फोन खोजने, म्यूजिक ट्रैक स्विच करने, मौसम और स्टॉक का लाइव अपडेट प्रदान करता है।

 इसका कलर डिस्प्ले अब क्यूआर कोड भी प्रदर्शित करता है। इस तरह Xiaomi ने स्मार्ट बैंड में भुगतान मोड भी एकीकृत किया है।

माइक्रोफ़ोन

वॉयस असिसटेंस  के लिए Mi Band 4 माइक्रोफोन के साथ आता है। यानी स्मार्ट बैंड को दो तरीके - टच और वॉयस के माध्यम से मैनेज किया जा सकता है । वॉयस कंट्रोल आपको इससे कनेक्टेड डिवाइसों में वॉयस कमांड भेजने की सुविधा देता है।

सिक्स-एक्सिस एक्सीलरोमीटर

साइकलिंग, व्यायाम, दौड़ना, तैरना और चलने जैसी शारीरिक गतिविधियों की निगरानी में मदद करने के लिए Mi Band 4 में सिक्स-एक्सिस एक्सीलरोमीटर लगे हैं। यह भी विभिन्न तैराकी स्ट्रोक की पहचान कर स्वोल्फ स्कोर देता है।  यह विशेष रूप से एक तैराक के लिए बेहद फायदेमंद है।

एनएफसी

 Mi Band 4 एनएफसी कनेक्टिविटी के साथ आता है, इसलिए यह अन्य उपकरणों से बेहद जल्दी और आसानी से जुड़ सकता है।

बैटरी

 Mi Band 4 को एक बार चार्ज करने पर  20 दिनों की बैटरी लाइफ देने का Xiaomi दावा करता है।